पत्नी ने ही करवाई पति की हत्या, अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटाया

रामनगर पुलिस ने रमेश चंद्र हत्याकांड का 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया है। बीते दिवस रमेश चंद्र का लहूलुहान शव नदी किनारे बरामद हुआ था। जिसकी पत्थर से सर कुचल कर निर्मम हत्या की गई थी।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रमेश चंद्र की हत्या पत्नी के अवैध संबंध के चलते की गई थी। मामले में पुलिस ने रमेश चंद्र की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल एवं अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
 आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।शनिवार सुबह रामनगर कोतवाली पुलिस को ग्राम सावल्दे पूर्वी नई बस्ती निवासी 49 वर्षीय रमेश चंद्र का शव नदी के किनारे लहूलुहान हालत में बरामद हुआ था मामले में मृतक की मां मानूली देवी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया रमेश चंद्र की पत्नी हेमा देवी का इसी गांव के रहने वाले दीपक उर्फ दीपू से करीब 4 वर्षों से अवैध संबंध हैं जिसको लेकर रमेश चंद्र आए दिन दीपक के साथ गाली-गलौज करता था कुछ दिन पूर्व भी रमेश चंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। जिसके बाद रमेश चंद्र की पत्नी हेमा और दीपक ने रमेश चंद्र को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया।
शुक्रवार रात रमेश चंद्र जब ग्राम बासीटीला में शराब पीने पहुंचा तो दीपक के दोस्त दिगंबर ने इसकी सूचना दीपक को दी जिसके बाद दीपक ने रमेश चंद्र के सिर पर डंडे से कई बार वार किया और दिगंबर ने पत्थर से वार कर उसके मुंह को कुचल दिया।
इस मामले में रमेश चंद्र की पत्नी हेमा एवं उसके प्रेमी दीपक तथा दिगंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से रमेश चंद्र का मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed