केंद्र सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन।

हल्द्वानी-नैनीताल –  प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन कार्यक्रम का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। 


 प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह प्रिन्स ने कहा कि केन्द्र सरकार देश की 6 लाख करोड़  की सम्पत्तियों का बाजारीकरण कर रही है। विकास के नाम पर देश की भोली भाली जनता को गुमराह कर ठगा जा रहा है। सरकारी खजाना पूँजीपतियों पर लूटाया जा रहा है। 
जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गौनिया ने कहा कि केंद्र सरकार को सिर्फ अम्बानी और अडानी जैसे पूँजीपति लोगो के हितों की पड़ी है। सरकार को देश के आमजन की समस्याओं परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। 

इस दौरान प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक कठायत, प्रदीप बिष्ट, जीवन बिष्ट, शादाब हुसैन, पूरन बिष्ट, रवि आर्य, पंकज अधिकारी,मनोज भट्ट, योगेश सुयाल, मानस बेलवाल,अंकित परिहार,रक्षित शर्मा,प्रदीप नेगी, भानू पडलिया, सुमित कुमार, तरन बिंद्रा मोकिन सैफी, नदीम सैफी, आसिफ अली, शादाब हुसैन,शानू अल्वी, करन अधिकारी, सूरज,  बबनित सिंह, अरुण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed