कालाढूंगी रोड़ पर एक भयंकर सड़क हादसा, खड़े ट्रक में जा घसी कार, हादसे में एक की गई जान, दो लोग घायल।

नैनीताल जिले के कालाढूंगी थाना क्षेत्र में भयंकर सड़क हादसा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 8:30 बजे नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी के पास लकड़ी के जड़ों से लोडेड ट्रक जिसका नंबर UK04CB3334 रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था जहां कालाढूंगी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार UP 14CD 0888 ट्रक में जा घुसी जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है।
 टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग खुलकर फट गए हादसे के वक्त कार में सवार तीन लोग वाहन ने बुरी तरह फंस गए, हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद 3 लोगों को बमुश्किल घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवारों में से एक व्यक्ति का नाम सुरेश अरोड़ा निवासी काशीपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed