सिंचाई विभाग के बाबू से रंगदारी मांगने वाले दो टीवी पत्रकार समेत तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी में सिंचाई विभाग के बाबू से रंगदारी मांगने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है जबकि एक महिला फरार चल रही है। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इन लोगों ने एक लाख की रंगदारी मांगी थी। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इन फर्जी पत्रकारों की तलाश शुरू कर दी थी।
आज रविवार को एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि विगत दिवस सिंचाई विभाग के प्रधान कार्यालय में तैनात बाबू ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवार को एक महिला सहित चार लोग उनके कार्यालय पहुंचे। सभी ने स्वयं को पुलिस की विजिलेंस शाखा का अधिकारी बताया और विजिलेंस का आईकार्ड दिखाया। इसमें से एक आरोपी के साथ बाइक से एटीएम पहुंचे और 70 हजार रुपये निकाले। एक दोस्त से बाकी की रकम 20 हजार रुपये उधार मांगे और 10 हजार रुपये मिलाकर आरोपियों को एक लाख रुपये की रकम दी। इसके बाद सभी फरार हो गए।
सिंचाई विभाग के अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर रंगदारी मांगने वालों की तलाश शुरू की गई  जिसमें से उन्होंने तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भूपेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह बाजपुर, सुंदर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी गुलरभोज, सौरभ गाबा पुत्र किशन लाल शांति बिहार रुद्रपुर बताया। जबकि फरार महिला का नाम साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा शामिल है।
 तीनों आरोपियों के पास से 90 हजार बरामद हुए है। पुलिस ने बताया कि इससे पहले सौरभ गाबा वर्ष 2019 में चिकित्सक के स्टिंग में एक लाख की रंगदारी मांगने में जेल जा चुका है। वहीं इससे पहले इन तीनों को टनकपुर में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed