शासन ने उपनल कर्मियों का परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वी०डी०ए०) प्रस्ताव किया स्वीकृत
प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि0 के पत्र संख्या-1688 / निदे0 (मा०सं०) / उपकालि / अनु० – एच- संविदा दिनांक 04.05.2022, प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के संख्या – 1790 / यूजेवीएनएल / पत्र 01/प्र०नि० / उपनल दिनांक 10.05.2022 एवं प्रबन्ध निदेशक, पावर ट्रान्समिशन कारपारेश ऑफ उत्तराखण्ड के पत्र संख्या – 629 / मा०सं०एवंप्र० अनु० / पिटकुल / जी04 दिनांक 12.05.2022 का कृपया सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
2- उक्त सन्दर्भगत पत्रों के माध्यम से क्रमशः यूपीसीएल की निदेशक मण्डल की 99वीं बैठक में प्रस्तुत प्रस्ताव संख्या-99.08 दिनांक 23.09.2021 यूजेवीएनएल की निदेशक मण्डल की 103वी बैठक में प्रस्ताव संख्या – 103.07 दिनांक 23.09.2021 एवं पिटकुल की निदेशक मण्डल की 76वीं बैठक के प्रस्ताव संख्या-76.08 दिनांक 23.09.2021 द्वारा तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों को परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वी०डी०ए०) अनुमन्य / स्वीकृत किये जाने का प्रस्ताव निदेशक मण्डल के अनुमोदनोपरान्त शासन की सहमति हेतु प्रेषित किया गया है। उपरोक्त सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि तीनों निगमों में उपनल के माध्यम से तैनात कार्मिकों को निदेशक मण्डल द्वारा प्रदत्त अनुमोदन के कम में परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वी०डी०ए० ) अनुमन्य किये जाने के सम्बन्ध में तीनों निगम अपने स्तर पर निर्णय लेते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। ऊर्जा के तीनों निगमों को राज्य सरकार द्वारा वेतन भत्ते इत्यादि के सम्बन्ध में कोई वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई जाती है। अतः परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वी०डी०ए० ) स्वीकृत होने की दशा में समस्त वित्तीय भार निगम अपने वित्तीय संसाधनो से व्यय करेंगे।
