गौला नदी के तेज बहाव में फंसे युवक को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला।

कर्त्तव्य के पथ पर हमेशा खुद को सबसे पहले पाऊं, खाकी की है यही आरजू कि मुसीबत में सबके काम आऊं
काठगोदाम पुलिस बनी सहारा, गौला नदी में फँसे व्यक्ति को पुलिस, जल पुलिस एवम स्थानीय लोगों की मदद से किया सकुशल रेस्क्यू
बीते दिनों भारी बरसात एवं मानसून सीजन के दृष्टिगत पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने –अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये थे।
प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा गठित पुलिस टीम एवं जल पुलिस की मदद से गौला नदी में फंसे एक व्यक्ति कृष्ण कुमार उम्र- 36 वर्ष पुत्र नीरज भोला को सकुशल बाहर निकाला गया पुलिस के उक्त कार्य की क्षेत्र के लोगों द्वारा बहुत प्रशंसा की गई ।
राजेन्द्र सिंह चौहान निवासी रानीबाग गुलाब घाटी ने सूचना दी एक व्यक्ति गौला नदी में बह कर नदी के टापू पर है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम द्वारा थाना एवम जल पुलिस को आदेशित कर तत्काल रैस्क्यू अभियान हेतु मौके पर भेजा गया तो देखा कि एक व्यक्ति नदी में बह कर गौला में बने टापू पर फंसा हुआ है जिसे अथक प्रयास से फोर्स की मदद से गौला नदी से बाहर निकाल कर 108 के माध्यम से बेस अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया ।
पुलिस टीम/ स्थानीय व्यक्ति
1- हे0का0 श्याम सिंह राणा (काठगोदाम )
2- हे0का0 प्रताप गङिया (जलपुलिस)
3- का0 प्रेम प्रकाश (काठगोदाम )
4- मनोज बिष्ट (स्थानीय व्यक्ति)
5- राजेन्द्र बोरा (स्थानीय व्यक्ति)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed