रामनगर के दूरस्थ क्षेत्र क्यारी के स्कूल में बच्चों के बीच पहुंचा सर्वोदय फाउंडेशन

युवाओं एवं छात्रों को जागरूक करने हेतु नैनीताल जनपद में मौजूद सर्वोदय फाउंडेशन द्वारा  राजकीय इंटर कॉलेज क्यारी जिला नैनीताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकजनों की मौजूदगी में संस्था के अध्यक्ष  तरुण बिष्ट के संचालन एवम संस्था के उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह नेगी की मौजूदगी में विद्यालय के 64 छात्र छात्राओं को पहनने के लिए लेदर के शूज वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव प्रकाश जोशी, संस्था के कोषाध्यक्ष नारायण सिंह गहतोड़ीजी, प्रमुख सदस्य महेश पाल एवं ग्राम प्रधान क्यारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed