मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुलाकात कर विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक की किसानो की समस्या,सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा, पेयजल, संचार आदि समस्याओं को सीएम के समक्ष रखा।
विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है क्षेत्र के लोगो को इलाज हेतु हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है, विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़, व भीमताल के हॉस्पिटलो का उच्चीकरण करने, खनश्यू में तहसील भवन का निर्माण करने, संचार व्यवस्था को और बेहतर बनाने, हाईस्कूलो का इंटर कालेजों में उच्चीकरण करने किसानो को आलू का बीमा दिलाने, आदि मूल भूत समस्याओं का समाधान करने की मांग करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed