परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र छात्रों को शेयर करने वाला सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार।

*उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (UTU) पेपर लीक मामला: झाझरा इंजीनियरिंग कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार*

 

देहरादून – वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में

 

*देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। *

एसएसपी दून के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर थाना पुलिस ने पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

**व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक किया था प्रश्न पत्र**

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 8 जुलाई 2026 को आयोजित हुई सम-सेमेस्टर परीक्षा से ठीक पहले प्रश्न पत्र को एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लीक कर दिया था। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल ने कोतवाली प्रेमनगर में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

 

**एसएसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई**

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल साक्ष्य जुटाने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है।

 

आरोपी प्रोफेसर 

आशीष कुमार गुप्ता (उम्र 40 वर्ष)

असिस्टेंट प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा

निवासी: शाकुंभरी विहार, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed