रामनगर एआरटीओ की बड़ी कार्यवाही पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में 33 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज।

रामनगर- जिलाधिकारी महोदय नैनीताल के निर्देशों के क्रम में था सड़क पर सामान्य यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से एआरटीओ प्रवर्तन, रामनगर द्वारा कल शाम एवं रात्रि में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

 

उक्त कार्रवाई जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित बैठक के उपरांत की गई। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े तथा यातायात के सुचारू संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

 

अभियान के दौरान कुल 33 वाहनों के चालान किए गए तथा 3 वाहनों को निरुद्ध किया गया। निरुद्ध किए गए वाहनों में एक निजी इनोवा कार, एक जुगाड़ वाहन तथा एक ऑटो शामिल हैं। उक्त वाहनों के विरुद्ध नो-पार्किंग एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने के अतिरिक्त अन्य संबंधित नियमों के उल्लंघन के दृष्टिगत भी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, 21 वाहनों के विरुद्ध नो-पार्किंग एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने के अभियोग में चालान की कार्रवाई की गई।

 

एआरटीओ प्रवर्तन, रामनगर द्वारा स्पष्ट किया गया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित होने से रोकने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

साथ ही, समस्त रामनगरवासियों एवं वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे अनधिकृत रूप से अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा न करें। वाहनों को केवल निर्धारित एवं उचित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो तथा यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed