लापता दो युवकों के चाफी कालसा नदी में मिले शव, परिवार में मचा कोहराम।

उत्तराखण्ड के भीमताल की चाफी गांव की कालसा नदी में डूबने से दो युवकों की संदिग्ध मौत हो गई है। युवकों को लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था और शनिवार को दोनों के शव के समीप से स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नैनीताल जिले में भीमताल के चाफी गांव में कलसा नदी बहती है। इस नदी में शनिवार को स्थानीय लोगों को दो युवकों के शव मिले। भीमताल के सौन गांव निवासी 16 वर्षीय अभिषेक ब्रजवासी और 21 वर्षीय करन सिंह बिष्ट शुक्रवार से लापता थे। दोनों को कुछ लोगों ने स्कूटी में जाते देखा था। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कलसा नदी के किनारे पड़े हुए मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से दोनों को भीमताल सी.एच.सी.सेंटर पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक चैक अप के दौरान ही दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन, दोनों लड़को के शुक्रवार देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद से ही तलाश रहे थे। शनिवार को दोनों के शव मिलने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों का पंचनामा भर पोस्ट मॉर्टम के लिए नैनीताल भेजने की तैयारी कर रही है। दोनों की स्कूटी और मोबाइल उनके पास से बरामद नहीं हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed