पिछले लंबे समय से राहुल सिंह दरम्वाल (आज तक इंडिया टुडे )के लिए कार्य कर रहे थे अब उन्होंने समाज सेवा में अग्रसर होकर स्वेच्छा से कार्य मुक्त हो गए हैं वरिष्ठ पत्रकार के नेशनल पत्रकारिता को अलविदा के बाद अब राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है क्योंकि उनकी साफ स्वच्छ ईमानदार छवि और समाज के प्रति उनकी संवेदनशील लेखनी की वजह से उनसे राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी उनकी कार्यशैली से उनके काफी करीब है ।
दरम्वाल के साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जुड़े हुए संगठन और समाजसेवी और भारी संख्या में उनके साथ युवा जुड़े हुए है जिस वजह से अब राजनीतिक क्षेत्र में उनकी सक्रियता का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं कई राजनीतिक जानकार मानते हैं कि वह 2027 में किसी राजनीतिक दल का दामन भी थाम सकते हैं ।
फिलहाल राहुल सिंह ने किसी राजनीतिक दल में जुड़ने की कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं दी है लेकिन उनके करीबी पत्रकार और उनसे जुड़े हुए साथी मानते हैं कि 2027 से पहले वह किसी बड़े राजनीतिक दल से जुड़कर 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति बना सकते हैं ।
हालांकि उत्तराखंड कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल में भी उनका अच्छा संपर्क है बताया जाता है कि भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में राहुल सिंह दरम्वाल है इतना ही नहीं राहुल सिंह दरम्वाल पिछले लंबे समय से पत्रकारिता के दौरान प्रशासन पुलिस और सिस्टम को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता करने के कारण जनपद कुमाऊं और प्रदेश में उन्होंने अपना एक अलग ही स्थान बनाया है जिस वजह से वह काफी चर्चित चेहरा भी है ।
अब ऐसे में पत्रकारिता का यह चर्चित चेहरा 2027 विधानसभा चुनाव में क्या किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे और किसी भी राजनीतिक दल को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं इतना ही नहीं रामनगर भीमताल कालाढूंगी, हल्द्वानी विधानसभा में उनका काफी दखल है बताया जाता है कि उनकी पारिवारिक संपर्क रिश्तेदारी और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता काफी है
वहीं दरम्वाल की नैनीताल जनपद की तीन से चार विधानसभाओं में काफी सक्रियता देखने को मिल रही है और अगर ज्यादा सक्रियता की बात की जाए तो फिर दरम्वाल इस समय रामनगर में ही अपना सक्रियता बढ़ाएं हुए हैं जानकार मानते हैं कि वह रामनगर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं ।