मौसम विभाग ने जारी किया तीन से चार दिन का येलो अलर्ट ।

DevbhumidigitalNews Uttarakhand Deharadun Report news desk

 

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 26, 27, 28 जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में तीन से चार दिन भारी बारिश हो सकती है। और इस बदलाव को प्रदेश में मानसून आने की प्रबल संकेत भी माने जा रहे हैं।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 से 28 जून तक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है 28 जून को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 26 से बारिश के आसार को देखते हुए भूस्खलन सड़कें बंद होना पहाड़ में नदियों नाले के जलस्तर बढ़ना तथा निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताई है, लिहाजा सभी को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed