स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई करते हुए पांच क्लीनिक किए सील।

हल्द्वानी में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसीएमओ रश्मि पंत ने अभियान छेड़ा है, दोनों ही अधिकारियों द्वारा सोमवार को धानमील क्षेत्र में अवैध क्लिनिकों पर छापेमारी की गई।
जिसकी सूचना उन्हें मिली थी, जिसके बाद सोमवार को चोरगलिया से लेकर धानमील तक अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। एसीएमओ रश्मि पंत ने चोरगलिया में दो अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक को सील किया है, तो वही धानमील में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसीएमओ रश्मि पंत ने तीन अवैध क्लीनिक पर छापेमारी की
वहां पर दस्तावेज गलत पाए गए और क्लीनिक मानकों के विपरीत चल रहे थे। ऐसे में उन्होंने तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्भयाल के निर्देश पर यह कार्यवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed