सड़क हादसे में सेना के जवान की हुई मौत, एक माह पहले 2 दिसंबर को हुई थी शादी

उत्तराखंड- पहाड़ से लेकर मैदान तक सड़क हादसों मेें इजाफा होते जा रहा है, यह हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, इस हादसों के कारण कई लोगो के घरों के चिराग उजड़ गए, कितनों की गोद सूनी हो गई है, कितनो के सर से साया उठ गया, कितनों के सुहाग छीन गए। इस बार खबर उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से सामने आई है, छुट्टी में घर आये कुमाऊं रेजीमेंट के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई, घटना से सैनिक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
भूड़ाकिशनी निवासी नीरज सिंह भंडारी (24) पुत्र गोविंद सिंह भंडारी 18 कुमाऊं रेजीमेंट में राजस्थान में तैनात था। जवान नीरज बीती पांच जनवरी को ही अवकाश पर घर आया था। शुक्रवार देर शाम को वह अपनी बाइक से खटीमा से भूड़ाकिशनी घर लौट रहा था। इसी दौरान सितारगंज रोड लोहियापुल के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल जवान को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर अकलीम अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
18 कुमाऊं रेजीमेंट राजस्थान में तैनात जवान नीरज सिंह भंडारी की पिछले महीने दो दिसंबर को हल्द्वानी निवासी सोनी से शादी हुई थी। उसकी पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। नीरज की दो बहनें बड़ी व एक छोटा भाई है। वह तीसरे नंबर का था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed