बच्चों के बीच संवेदना फाउंडेशन ने किया कार्यक्रम

रामनगर। दो अप्रैल, विश्व आटिज्म दिवस के अवसर पर जिसका इस वर्ष 2026 का विषय ” आटिज़्म और मानवता – हर जीवन का महत्व ” इस विषय को ध्यान में रखते हुए संवेदना फाउंडेशन संस्था के द्वारा दो अप्रैल को रामनगर के पीरूमदारा स्थित किसान इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया, इस दौरान प्रतियोगिता के बाद गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें दिव्यांगता के विशेष प्रकार आटिज्म के विषय में स्कूली बच्चों को जागरूक भी किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी राहुल सिंह दर्मवाल रहे, इस दौरान हल्द्वानी से आए संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल भंडारी ने बच्चों को आटिज्म के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की, इसके साथ ही विशेष शिक्षिका प्रतिभा रावत ने भी बच्चों को दिव्यांगता की विभिन्न श्रेणियों और दिव्यांगता के प्रकारों के बारे में जागरूक किया, कार्यक्रम में किसान इंटर कॉलेज पीरूमदारा के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह चौहान ने भी स्कूली बच्चों को जानकारी देने और आए हुए अतिथियों का स्वागत किया, कार्यक्रम में मेरा गांव स्वस्थ गांव विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें सादिया मलिक प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, हिमांशी तृतीय स्थान पर रहे, जिनको संस्था सदस्यों द्वारा पुरूस्कार भी दिया गया,
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए,

 

 

कार्यक्रम में किसान इंटर कॉलेज पीरूमदारा के प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह चौहान, अध्यापिका सीता रावत, समाजसेवी राहुल सिंह दर्मवाल, संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल भंडारी, प्रकाश भट्ट, तनुजा पांडेय, प्रतिभा रावत, विमला अधिकारी, कुंदन सिंह भंडारी, गौरव मंदोलिया, गौरव कुमार, करन बिष्ट, करन नेगी, केशव बिष्ट, सौरभ छिम्वाल, पारस बिष्ट, रवि तिवारी, नीरज रावत, अनुज अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed