सिक्किम के नाथुला में हुआ हिमस्खलन, सात पर्यटकों की मौत, 11 घायल, कई पर्यटक फंसे हुए, बचाव अभियान जारी।

 

सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार दोपहर को हिमस्खलन हो गया, इस हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। वहीं, करीब 80 पर्यटकों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।वहीं घायलों को उपचार हेतु राज्य की राजधानी गंगटोक के अस्पताल में ले जाया जा रहा है।

 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बचाव और निकासी अभियान लगातार जारी है। आपको बदा दें कि सिक्किम का नाथुला के पास चीन की सीमा स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है।

जानकारी के अनुसार, नाथुला इलाके में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर हिमस्खलन हुआ। इस हादसे के बाद, छह लोगों ने नजदीकी सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर हिमस्खलन हुआ है।
पुलिस के अनुसार, 150 से अधिक पर्यटक अभी भी घटनास्थल से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, फिलहाल सिक्किम पुलिस, सिक्किम के ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, पर्यटन विभाग के अधिकारियों और वाहन चालकों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed