हल्द्वानी में रहकर कबाड़ का काम करते हुए स्मैक की तस्करी, लाखों की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ़्तार।
उत्तराखंड पुलिस लगातार नशे के तस्करों को पकड़ने और नशे पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ़्तार किया। जिसके पास से एक इलैक्टानिक तराजू भी बरामद हुआ है। आज
एसएसपी पंकज भट्ट ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कैनाल रोड जीएसटी भवन के पास वाहन चैक कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति हाइडिल पनचक्की की ओर से कैनाल रोड की तरफ पैदल आ रहा था। जिसके पीठ पर एक बैग टंगा था।
पुलिस को देख वह रूक गया और फुटपाथ से नीचे उतरने लगा। पुलिस ने जब उसे आवाज लगाई तो वह तेजी से आगे भागने लगा। ऐसे में पुलिस को उसपर शक हुआ। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसका बैग चैक किया तो उसमें से करीब 105 ग्राम स्मैक निकली। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम सग्गन पुत्र कमसर निवासी ग्रमा ओझा बदांयु यूपी है। वह काफी समय से हल्द्वानी में रहकर कबाड़ का काम करता है।


